What is Lucky Patcher? - लकी पैचर क्या है?

अगर आप एंड्राइड मोबाइल यूजर हैं और आपको हैकिंग में इंटरेस्ट है तो आप ने कभी न कभी लकी पैचर का नाम जरूर सुना होगा लेकिन ऐसे में क्या आपको पता है कि लकी पैचर क्या होता है । लकी पैचर बेसिकली क्या यूज है इसे किस तरह यूज किया जाता है और क्या इसे यूज करना लीगल है या फिर इललीगल है । तो हैलो दोस्तो मैं Santosh Parmar स्वागत करता हू आपका और आज की आर्टीकल में मैं आपको लकी पैचर के बारे में डिटेल में बताने वाला हूं । तो चलिए शुरू करते हैं ।

What Is Lucky Patcher?

लकी पैचर रूटिंग ऐप है जो कि बहुत ज्यादा पॉपुलर है और कई लोग तो ऐसा भी कहते हैं कि आप इस एप्लीकेशन की मदद से किसी भी तरह के गेम को आसानी से हैक कर सकते हैं । क्या वाकई में पॉसिबल है तो ये सब जानने के लिए आइए सबसे पहले हम जान लेते हैं कि आखिर मैं लकी पैचर होता क्या है । लकी पैचर बेसिकली एक एंड्राइड ऐप है । जिस तरह आप अपने मोबाइल में दूसरे एप्लीकेशन को इंस्टॉल करके यूज करते है उसी तरह लकी पैचर भी एक ऐप है इसे आप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करके यूज कर सकते हैं । इस एप्लीकेशन को यूज करने के लिए बेसिकली एक रूटिंग परमिशन मांगता है । इस एप्लीकेशन को यूज करने के लिए आपके मोबाइल में रूट होना बहुत जरूरी है । अगर आपका मोबाइल रूट है तो ही आप इस एप्लीकेशन के फीचर को एक्सेस कर सकते हैं वरना एप्लीकेशन फीचर को एक्सेस नहीं कर सकते । तो बेसिकली आप इस एप्लीकेशन की मदद से किसी भी एंड्राइड ऐप्स के ऐड्स को रिमूव कर सकते हैं आपने देखा होगा आपके मोबाइल में कई सारे ऐसे ऐप है जो बहुत बार आपको ऐड्स दिखाते हैं । तो अगर आप उन ऐड्स को रिमूव करना चाहते हैं तो आप आसानी से इस एप्लिकेशन की मदद से कर सकते हैं । इसके साथ ही आप इस एप्लिकेशन की मदद से लाइसेंस को रिमूव कर सकते हैं । इसे आप चाहें तो इस एप्लिकेशन की मदद से इन बिल्ट ऐप्लिकेशन को भी आसानी से रिमूव कर सकते हैं । इसके अलावा आप इस एप्लिकेशन की मदद से आसानी से किसी भी एप्लिकेशन किसी भी ऐप्स को मॉडिफाई कर सकते हैं उसमें कुछ चेंजेस कर सकते हैं या फिर आप चाहे तो किसी भी एप्लिकेशन का एपीके फाइल वर्जन भी बना सकते हैं । लकी पहुंचकर यूज करने के लिए आपका मोबाइल रूट होना बहुत जरूरी है । वैसे तो मैं रूट रिकमेंड नहीं करता कि आप अपना मोबाइल रूट करें इससे आपका मोबाइल खराब होने के चांसेज बढ़ जाते हैं । बिना रूट करें आप इस एप्लिकेशन का युज नहीं कर सकते हैं ।

Is Lucky Patcher Legal or Illegal?

अब आप अप्लीकेशन को डाउनलोड करने की सोच रहे हैं तो अगर आप सोचेंगे कि इस एप्लीकेशन का गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं तो वहां पर आपको ये ऐप्लिकेशन नहीं मिलेगा । यह ऐप्लिकेशन आपको किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट में मिल जाएगा । अब आपके मन में सवाल होगा कि क्या इस ऐप्लिकेशन को यूज करना लीगल है या फिर इललीगल है तो अगर आप इस ऐप्लिकेशन का यूज अच्छे काम या नॉर्मली कामों के लिए कर रहे हैं तो यह लीगल है लेकिन अगर आप इस ऐप्लिकेशन का यूज किसी गलत कामों के लिए कर रहे है जैसे की किसी गैम को हैक करना या फिर किसी भी ऐप्लिकेशन को क्रैक करने के लिए यूज करें तो ऐसी कंडिशन में ये ऐप्लिकेशन यूज करना इललीगल है । तो अब आपको समझ में आ गया होगा लकी पैचर का क्या यूज इ और इसे किस तरह यूज कर सकते हैं और इसे यूज करना लीगल है या फिर इललीगल है ।