
इंटरनेट से पैसे कमाने का सबसे अच्छा और बेस्ट तरीका है Affiliate Marketing । Affiliate Marketing में आपको बस Product का लिंक Share करना होता है और उसके द्वारा जितने भी सेल्स होती है हर एक सेल पर आपको पैसे मिलते हैं । आज की समय में लगभग सभी कंपनी मे Affiliate Program होता है लेकिन प्रॉब्लम ये है कि सभी लोगों को Affiliate Program का एप्रूवल नहीं मिलता है । लेकिन मेरे पास इसका भी एक सॉल्यूशन है । तो हैलो दोस्तो मेरा नाम है Santosh Parmar और आज के इस आर्टीकल में मैं आपको एक ऐसा अप्लीकेशन दिखाने वाला हूं जिसमें आपको बहुत सारे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे और किसी भी प्रोडक्ट का लिंक शेयर करके उससे होने वाली हरेक सेल पर आप पैसे कमा सकते हैं और इसके लिए आपको कोई भी Affiliate Program जॉइन करने की जरूरत नहीं है । तो चलिए शुरू करते हैं ।
How To Create Account In Earn Karo -
Playstore से आप को Earn Karo एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेना है । एक नया अकाउंट बनाने के लिए आप Sign Up पर क्लिक करेंगे । इसके बाद यहां पर आपको अपना Full Name, Email Address और एक Password चूज करना है । यहां पर एक मोबाइल नंबर डालना है और Get Otp पर क्लिक करना है । आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा उसे आपको यहां डाल देना है ।



How To Use Earn Karo -
ये आपको Dashboard है । आपका जितना भी प्रॉफिट होगा वो आप यहां Your Total Profit में देख सकते हैं । नीचे आपको Categories दी गई है जिसमे कि Super Sellers है । इसमें आपको Under 499, Minimum 70% इस तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे । जैसे कि आप Under 499 पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने वो प्रोडक्ट आ जाएंगे जो 499 के नीचे हैं । Minimum 70% पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने वो प्रोडक्ट्स आ जाएंगे जिनपर कम से कम 70% का Discount दिया जा रहा है । आप यहां स्क्रोल करके और देख सकते हैं । Electronics पर आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने Electronics Category से जुड़े प्रोडक्ट्स आ जाएंगे । आप यहां Grocery पर क्लिक करेंगे तो Grocery प्रोडक्ट्स आपके सामने आ जाएंगे । Personal Care, Men Fashion, Woman Fashion, Baby Products, Home Fashion इस तरह की सभी Categories यहां आपको दी गई है जिसके द्वारा आप यहां प्रोडक्ट्स को Find कर सकते हैं ।

History पर क्लिक करके आप अपनी History देख सकते हैं और Profile पर क्लिक करके आप अपना Profile देख सकते हैं । My Earning पर आप अपनी Earning देख सकते हैं और यहां से आप अपने Rafferal भी देख सकते हैं । आप Request Profit Payment पर क्लिक करके अपने Payments को अपने Bank Account में Withdraw भी कर सकते हैं ।
How To Add Bank Account In Earn Karo -
Payments लेने के लिए आपको अपनी Bank Detail डालनी होगी जिसके लिए आप Account Setting पर क्लिक करेंगे । यहां पर आपको Payment Setting का एक ऑप्शन मिल जाएगा आप इसपर क्लिक करेंगे अब यहां पर आपको अपना Name डाल लेना है जो भी Bank में लिखा हुआ है Bank Name, Branch Name, Account Number, IFSC Code और अपना Password डालेंगे । तो सभी Detail Fill करने के बाद आपको Save Changes पर क्लिक कर देना है । आपका Bank Account यहां अपडेट हो जाएगा जिसमें आप अपना पेमेंट ले सकते हैं ।

How To Earn Money From Earn Karo -
अब मैं आपको बताता हूं कि आपको करना क्या है । आपको कोई भी प्रोडक्ट सिलेक्ट करना है फिर Share Now पर क्लिक करना हैं । अब जिसके साथ भी अपनो लिंक शेयर किया है उसको इस Product की Images भी मिल जाएंगी और Details भी मिल जाएगी । फिर जब वह लिंक पर क्लिक करेगा तो वो Amazon पर या जिस वेबसाइट का भी वो Product है वहां पर पहुंच जाएगा । फिर वहा से अगर वह इस Product को Purchase करता है तो आपको इसका प्रॉफिट होगा । इसी तरीके से यहां से आप किसी भी Product का लिंक अपने Social Media Platform पर शेयर कर सकते हैं । उस लिंक के थ्रू जो भी सेल होगी उस पर आपको Profit मिलेगा ।

इसके अलावा अगर आप किसी वेबसाइट पर विजिट करते हैं वहां पर आपको कोई Product मिलता है तो वहां से आप उसका लिंक Copy करेंगे और यहां Make Links पर क्लिक करके यहां पर उस लिंक को Paste कर देंगे । इसके बाद Make Profit Link पर क्लिक करेंगे तो आपका Profit Link यहां पर Generate हो जाएगा जिसको आप Share कर सकते हैं । इसी तरह से आप अपने Product के लिंक को Share करके अच्छा कमिशन कमा सकते हैं । उम्मीद करता हू आपको यह आर्टीकल काफि पसंद आया होगा ।

0 Comments