What is Patent, Copyright & Trademark? - पेटेंट, काॅपीराइट और ट्रेडमार्क क्या होता है?

अक्सर आप लोग Patent, Copyright और Trademark जैसे शब्द सुनते ही रहते होंगे । बहुत सारे लोगों के मन में कन्फ्यूजन होता है कि आखिर ये Copyright, Patent और Trademark होता क्या है । तो आज के इस आर्टीकल में हम बात करने वाले हैं कि Patent, Copyright और Trademark क्या होता है । तो चलिए शुरू करते हैं ।

What Is Patent? -

जो Idea आपके दिमाग में आया है वह Idea किसी और के दिमाग में भी आ सकता है लेकिन Idea उसी का माना जाता है जो उसको Register करा लेता है तो Idea यानी Invension को Register कराने के इसी Process को Patent कहा जाता है । किसी Idea का Patent ही उससे होने वाली Earning को उससे होने वाली Income को आपकी जेब तक पहुंचाता है । Patent वो Agreement है जिसके तहत किसी भी नई खोज से बनने वाले Product पर Investor को एकाधिकार यानी मोनोपोली दिया जाता है । ये अधिकार खोज करने वाले पर्सन को यानी Investor को सरकार के द्वारा दिया जाता है । इसके बाद एक Fix Time तक ना तो को इस Product को बना सकता है और ना ही बेच सकता है । अगर बनाना चाहे तो इसके लिए उसे Investor से License लेना पड़ेगा और Royalty देनी पड़ेगी । World Trade Organization यानि WTO ने Patent का Time Period Fix कर दिया है जो कि 20 साल है यानि कि अगर आप कोई Idea Create करते हैं तो अगले 20 साल तक उस पर आपका एकाधिकार हो जाता है और कोई दूसरा पर्सन उसको अपने नाम से नहीं चला सकता है । Patent हासिल करने वाला Person यानी Product Investor अपना ये अधिकार बेच भी सकता है और किसी और का Transfer भी कर सकता है ।

Types Of Patent -

चलिए हम बात करते हैं कि Patent कितनी तरह के होते हैं । United State Patent Trademark Office यानी USPTO के अनुसार Patent तीन तरह के होते हैं ।

Utility Patent -

सबसे पहला होता है Utility Patent । ये Patent Machine Product का कच्चा माल किसी Product कंपोजिशन या इसमें से किसी में भी सुधार को Secure करता है । जैसे की फाइबर, ऑप्टिक्स, कंप्यूटर, हार्डवेयर और मेडिसिन्स वगैरा Utility Patent के अंदर आते हैं ।

Design Patent -

दूसरा होता है Design Patent । ये Patent Product के Design को गैरकानूनी इस्तमाल करने से रोकता है । जैसे कि किसी Mobile का Design किसी Bike का Design या कोई Cartoon Character ये सभी Design Patent से Protect किए जाते हैं ।

Plant Patent -

तीसरा होता है Plant Patent । इसके जरिए नए तरीकों से तैयार किए गए पेड़ पौधों की वरायटी को Protect किया जाता है । जैसे की हाइब्रिड गुलाब सिलवर पील भत्ता और बेटर बाय टमाटर वगैरा ये Plant Patent के अंदर आते हैं ।

चलिए हम बात करते हैं कि किन चीजों का Patent नहीं कराया जा सकता है । तीन चीजें ऐसी हैं जिनका Patent नहीं करवाया जा सकता है ।
  • जिसमें सबसे पहली है Rule Of Nature । जैसे कि हवा ग्रैविटी । तो इन चीजों का Patent नहीं करवा सकते हैं ।
  • दूसरी चीजें Natural चीजें जैसे कि मिट्टी पानी तो इन चीजों का भी आप Patent नहीं करवा सकते हैं ।
  • तीसरी चीज है Abstract Ideas यानि के Mathamatic वगैरह । 

चलिए हम बात करते हैं के किन Invension का Patent कराया जा सकता है ।
  • सबसे पहली चीज आती है कि आपका Invenstion Unique होना चाहिए । आपके Invension पूरी तरह से अलग होना चाहिए । जैसे की अगर आप किसी Medicines के Elements Change करके या उसका Size Change करके आप उसका Patent करवाना चाहते हैं तो उसका Patent नहीं होगा क्योंकि आपका Invesion पूरी तरह से अलग होना चाहिए जो पहले कभी न बना हो ।
  • दूसरी चीज आती है कि आपका Invension Useful होना चाहिए यानी आपका जो Gadgets है वो किसी काम का होना चाहिए । किसी Useful Purpose को पूरा करता हो और जो दावे किए गए हैं उन पर वो Practically खडा उतरता हो ।
तो अगर आपके पास कोई ऐसा Invesion है जो Unique है और Useful है तो आप उसका Patent करवा सकते हैं ।

What Is Copyright? -

चलिए हम बात करते हैं कि Copyright क्या होता है । Copyright Ownership Owner को कुछ Exceptions के साथ काम का इस्तेमाल करने का अधिकार देता है । Copyright भी Patent की तरह ही intellectual Property में आता है । Copyright Writing, Music और Art से जुड़े ऐसे कामों को Product करता है जो Clear रूप से Express की गई हों या फिर फिजिकली Store किए गए हो । Copyright का अधिकार Owner के जीवन रहने तक और उसके बाद से 70 सालों तक रहता है यानी अगर आप किसी चीज का Copyright करवाते हैं तो आपके पूरे जीवन में उसपर आपका Copyright रहता है और आपके मरने के बाद भी 70 सालों तक उस पर आपका ही Copyright रहता है लेकिन 70 साल के बाद फिर वो चीज Public हो जाती है और उस पर किसी का Copyright नहीं रह जाता है ।

चलिए हम बात करते हैं कि किन चीजों को Copyright के तहत सिक्योर किया जा सकता है ।
  • सबसे पहली चीज आती है Visual काम जैसे कि Tv Shows Films या फिर Online Video वगैरा ।
  • दूसरी चीज आती है Voice Recording और Music ।
  • तीसरी चीज आती है Writing Assignments जैसे कोई Novel या कोई Book वगैरा ।
  • चौथी चीज आती है Painting Poster और विज्ञापन वगैरा
  • पाँचवी चीजें आती हैं Video Games और Computer Softwares ।
  • छठ्ठी चीज है Drama ।
तो इन सारी चीजों को आप Copyright के तहत सिक्योर कर सकते हैं । सिर्फ Copyright Holder ही अपनी रचना को दोबारा से Publish करके उसे Profit कमा सकता है । अगर वो चाहे तो अपने अधिकार को किसी दूसरे को Transfer भी कर सकता है और बेच भी सकता है । जैसे किसी Film Remake का अधिकार हासिल करना होता है या किसी धून या गीत का इस्तेमाल करना होता है तो उसके लिए भी परमिशन की जरूरत पड़ती है । Copyright के Fix Time तक के लिए Valid होता है और उसके बाद से उसको Public मान ले जाता है कोई भी इसका यूज कर सकता है । जैसा कि मैंने बताया कि Copyright Owner जब तक जिंदा है तब तक उस पर उसका अधिकार होता है और उसके मरने के बाद 70 सालों तक उसके वारिसों का उसपर अधिकार होता है लेकिन उसके बाद से उस चीज को फिर Public मान ले जाता है और कोई भी उसकी इसका यूज कर सकता है । इंडिया में Copyright को Copyright Act 1957 कवर किया जाता है ।

What Is Trademark? -

चलिए हम बात करते हैं कि Trademark क्या होता है । कोई भी Word, Name, Symbol या Device एक Trademark हो सकता है । मतलब Trademark एक Brand का नाम होता है जिसे कि Apple Samsung ये सब Trademark है । Trademark किसी भी Product या Service की अलग पहचान बताने वाले Word, Name, Symbol, आवाज या रंग को Protect करता है । Patent से अलग आप Trademark को हमेशा के लिए रजिस्टर करा सकते हैं । Patent को आप सिर्फ 20 सालों तक के लिए Register करवा सकते हैं लेकिन Trademark को आप हमेशा के लिए Register करवा सकते हैं ये तब तक Valid रहेगा जब तक के बिजनेस चलता रहेगा । जैसे कि Coca Cola की बोतल की Shape Trademark के तहत Protect किया गया है । Trademark एक Brand Name और पहचान होता है जो किसी भी Product या Service की Marketing में बड़ी भूमिका निभाता है ।

Trademark का अधिकार किसी दूसरे Person द्वारा Same Symbol बनाकर Confuse करने से रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये किसी दूसरे पर्सन को वैसा ही प्रॉडक्ट बनाकर अलग मजाकिया साइन के साथ बेचने से रोकने का अधिकार नहीं देता है । Trademark भी एक intellectual Property Right होता है । किसी Product पर मौजूद Trademark को जाहिर करता है कि ये Product किसी खास कंपनी की ओर से बनाया जा रहा है । आमतौर पर किसी Name, Logo, Special Mark, Design या Photo को Trademark बनाया जाता है । कंपनी के सभी Products पर उसका Trademark लगा हुआ होता है जैसे कि कानूनी संस्था ISI Mark ISO Mark फूड प्रोडक्ट में शाकाहारी और मांसाहारी Product की पहचान के लिए हरे और लाल निशान का इस्तमाल करती है । Trademark Register और Name Register दोनों तरह का हो सकता है ।

Differance Between Patent, Copyright And Trademark -

चलिए हम बात करते हैं कि Patent, Copyright और Trademark में क्या फर्क होता है और ये तीनों अलग अलग कैसे हैं ।

एक चीज तो इन तीनों में सेम है कि Patent, Copyright और Trademark ये तीनों ही intellectual Property के अंदर आते हैं लेकिन काफी सारे Differances भी हैं जैसे कि Patent का जो रजिस्ट्रेशन होता है उसकी 20 सालों के लिए होता है । Copyright Ownership जो होती है ये Copyright Owner की Death के बाद 70 साल तक Valid रहती है और ये Trademark होता है ये हमेशा के लिए Register करवाया जा सकता है । एक फर्क इनमें ये है कि Patent जो कराया जाता है वो किसी Invension यानी आविष्कार का किया जाता है जबकि Copyright किसी Creative चीज कराया जाता है यानी आपने कोई Video बनाई है या आपने कोई Music बनाया है तो आप उसका Copyright करवा सकते हैं जबकि Trademark जो होता है ये किसी Name, Symbol, Logo वगैरह का कराया जाता है ।