Which is Better? Google Pay Phonepe or Paytm? - गूगल पे फोन पे और पेटीएम मै से कौनसा बेहतर है?


हैलो दोस्तो मैं Santosh Parmar स्वागत करता हू आपका और आज के इस आर्टीकल में मैं आपको बताउंगा के फोन पे गूगल पे और पेटीएम इन तीनों में से आपके लिए कौन सा इस्तमाल करना ज्यादा बेहतर है । तो चलिए शुरू करते हैं ।

फोन पे गूगल पे और पेटीएम ये तीनों ही UPI को सपोर्ट करते हैं । यानी तीनों में ही आप अपने बैंक अकाउंट को लिंक करके बिना किसी चार्ज के कहीं भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं । इन तीनों में से फोन पे और पेटीएम में आपको Wallet भी मिलता है । जबकि गूगल पे में आपको Wallet नहीं मिलता है ।

Google Pay -

अगर मैं बात करूं गूगल पे की तो गूगल पे गूगल का अपना एप्लीकेशन है जो पहले Tez नाम से लॉन्च किया गया था और उसके बाद में इसका नेम चेंज कर दिया गया है । गूगल पे में आपको हाई सिक्योरिटी मिलती है । इसमें फ्रॉड होने के चांसेस ना के बराबर होते हैं । गूगल पे में आपको टिकिट बुक करने पर बिजली का बिल पे करने पर या पैसे ट्रांसफर करने पर काफी ऑफर्स मिलते हैं साथ ही इसमें आपको भी कैश मोड मिलता है जिससे आप किसी किसी भी मर्चेंट को पेमेंट कर सकते हैं । गूगल पे में आप एक साथ कई बैंक एकाउंट्स को लिंक कर सकते हैं जिसकी वजह से आपके लिए बैंक एकाउंट्स को मैनेज करना काफी इजी हो जाता है । गूगल पे में दो वीक पॉइंट है पहला तो ये कि इसमें आपको किसी तरह का कोई वॉलिट नहीं मिलता है । यानी आप कहीं भी पैसे ट्रांसफर करेंगे तो डायरेक्ट आपके बैंक से कट होंगे वोलेट इसमें नहीं दिया गया है । दूसरा वीक पॉइंट इसका ये है कि इसका यूजर इंटरफेस थोड़ा हार्ड है । इसको समझने में आपको थोड़ा टाइम लग सकता है ।

PhonePe -

चलिए हम बात करते हैं फोन पे की । फोन पे में आपको काफी फैसिलिटीज मिलती हैं । ये यूपीआई को भी सपोर्ट करता है और इसमें आपको वॉलेट भी मिलता है । इसमें आप मोबाइल फोन रिचार्ज करने से लेकर गोल्ड भी परचेज कर सकते हैं । इसे आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भी पे कर सकते हैं । इसमें भी आपको अलग अलग तरह के काफी ऑफर्स दिए जाते हैं । इसमें आपको एक वॉलेट भी मिलता है जिसमें आप पैसे ऐड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आप उनको इस्तेमाल कर सकते हैं । सिक्योरिटी के मामले में भी फोन पे काफी अच्छा है । इसकी सिक्योरिटी वाकई दमदार है और इसमें भी फ्रॉड होने के चांसेस काफी कम होते हैं । इसमें आपको टिकिट सपोर्ट और कॉल सपोर्ट दोनों दी जाती है । यानी अगर आप कोई ट्रान्जेक्शन कर रहे हैं वो फेल हो जाता है या कोई प्रॉब्लम आ जाती है तो आप टिकिट क्रिएट कर सकते हैं या आप कॉल भी कर सकते हैं । 

Paytm -

चलिए हम बात करते हैं पेटीएम के बारे में । पेटीएम मै आपको यूपीआई सपोर्ट वॉलेट और शॉपिंग का ऑप्शन भी मिलता है । इसमें आप अपने बैंक एकाउंट को लिंक कर सकते हैं उससे कहीं भी बिना किसी चार्ज के ट्राजेक्शन कर सकते हैं । वॉलेट में भी आप अमाउंट एड कर सकते हैं । अगर मैं बात करूं पेटीएम की सिक्योरिटी की तो इसकी सिक्योरिटी काफी वीक है । कई बार आपने इसके डेटा लीक होने की खबरें सुनी होगी ।

Conclusion -

तो मैं आपको रिकमेंड करूंगा फोन पे । क्योंकि फोन पे सिक्योर भी है काफी इजी भी है और इसमें आपको सभी तरह के ऑप्शंस भी मिल जाते हैं । गूगल पे में आपको इसलिए रिकमेंड नहीं करूंगा क्योंकि इसमें एक तो वॉलिट नहीं है दूसरा उसका यूजर इंटरफेस थोड़ा हार्ड है । तीसरा अगर उसमें कोई प्रॉब्लम आ जाती है तो इसमें आपको सपोर्ट थोड़ा मुश्किल से मिलता है । पेटीएम में आपको इस लिए रिकमेंड नहीं करूंगा क्योंकि इसकी सिक्योरिटी ज्यादा अच्छी नहीं है और पूरे बेंक अकाउन्ट को इसके साथ लिंक कर देना ये खतरे से खाली नहीं है । लेकिन पेटीएम का आप सिर्फ वॉलिट यूज कर सकते हैं ये आपके लिए सही है । इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन पेटीएम के साथ अपने बैंक अकाउंट को लींक कर देना ये बिलकुल भी सही नहीं है । आशा करता हू इस आर्टीकल से आपको कुछ तो फायदा होगा ।